सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पर के उम्मीदवार गिरजेश जायसवाल ने नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती। दुर्गा पूजा एवं दशहरा का पर्व हर्ष एवं उल्लास का तथा असत्य पर सत्य की जीत है।
गिरजेश जायसवाल ने कहा कि इस दिन रावण का वध कर यह संदेश दिया जाता है कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, अच्छाई के सामने ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा परुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है।
गिरजेश जायसवाल ने आह्वान किया कि वे दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षाेल्लास के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये प्रत्येक व्यक्ति का सचेत रहना नितान्त आवश्यक है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव का सबसे अच्छा तरीका एक-दूसरे से दूरी बनाये रखना है।
उन्होने कई देवी मंदिरों व मॉ दुर्गा के पाण्डालों में जाकर माथा टेका व आशीर्वाद लिया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा अर्चन कर लोक कल्याण की कामना की।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान