बृजमनगंज-महराजगंज। रविवार की दोपहर से गायब 12 वर्षीय किशोरी का शव फरेंदा व लेहड़ा रेल रूट पर रेहरवा अंडरपास में आज सोमवार की सुबह लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी, किशोरी के पेट व कुछ अंगों पर धारदार हथियार से वार किया गया था तथा शरीर पर कपड़े नहीं थे, जघन्य तरीके से किशोरी की हत्या की गयी है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
बताया जाता है कि किशोरी के माता-पिता कुछ दूरी पर ही रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामलो की तह मे जाने के लिए पुलिस पूछताछ शुरू कर दी है। वैसे इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न