सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन सहित रेलवे फाटक पर पूरे दिन पुलिस तैनात रही, सीओ खुद मौजूद रहे, आप सोचते होंगे कि आखिर क्या मामला था, मामला था किसानों द्वारा आज रेल रोको आंदोलन का, ऐसे में पुलिस पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही, रेलवे स्टेशन सहित सभी रेलवे फाटकों पर भारी पुलिस बल तैनात रही, यहां तक कि खुद पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।
बताते चले आज 18 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन के किसान मोर्चा ने पूरे देश में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था, जिसको देखते हुए जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर थी, ऐसे में सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन सहित रेलवे फाटक पर भारी पुलिस बल तैनात रही, ताकि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का घटना ना हो, हालाकि यहां किसान आंदोलन का अबतक कोई असर देखने को नही मिला, फिर भी पुलिस एलर्ट रही।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान