कोल्हुई-महराजगंज। गर्मी के शुरू होते ही किसानों के अरमानों में आग लगनी शुरू हो गयी है, ऐसे में कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा में देर रात आग में दो एकड़ में फैली गेंहू की फसल जल कर राख हो गयी, वही घंटो मशक्कत के बाद गांव के लोगो ने आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा में देर रात आग में दो एकड़ में फैली गेंहू की फसल जल कर राख हो गयी, आग कैसे लगी यह स्पष्ट नही हो सका लेकिन चर्चाओं के अनुसार हो सकता है कोई सिगरेट या बीड़ी पीने वाला सिगरेट या बीड़ी पीने के बाद फेंक दिया हो जिससे आग पकड़ लिया और धीरे-धीरे पूरे खेत में फैल गई, फसल जलती देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए खेत मे पहुंच गए और मिलकर खेतो में लगे पम्पिंग सेट चालू कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
आग से बाबूराम सिंह, अपरबल सिंह, विजय प्रताप, इंद्रजीत सिंह, गोपाल, श्रीराम गुप्ता आदि की करीब दो एकड़ खेत की फसल जलकर राख हो गई। अगर आग पर काबू ना पाया जाता तो पूरा सिवान आग की चपेट में आ सकता था, पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित