सिसवा बाजार-महराजगंज। मटर तस्करी को लेकर एसपी की कड़ी कार्यवाही के बाद भी कोठीभार थानाक्षेत्र में मटर तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है, अभी तीन दिन पूर्व शुक्रवार की शाम ग्राम सभा जहदा में मटर से भरी तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया, बाइक हालत गम्भीर है और लोगों ने पिकअप को कोठीभार पुलिस के हवाले कर दिया।
बताते चले कोठीभार थाना व सिसवा पुलिस चौकी का मटर तस्करों से मिली भगत का आडियो व वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस अधिक्षक प्रदीप गुप्ता ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी सहित सिसवा चौकी पर तैनात 10 आरक्षी व कोठीभार थाने पर तैनात एक मुख्य आरक्षी को लाइन हाजिर कर दिया, इस मामले की जांच सीओ निचलौल कर रहे है, इस कड़ी कार्यवाही के बाद भी कोठीभार थानाक्षेत्र में मटर तस्करी रूकने का नाम नही ले रही है।
तीन दिन पूर्व शुक्रवार की शाम लगभग 3 बजे निचलौल के तरफ़ से सिसवा जा रही मटर लदी पिकअप ने जहदा में बाइक से घर जा रहे कैमी निवासी 65 वर्षीय हरिलाल श्रीवास्तव को ठोकर मार दिया,पिकअप की ठोकर से वह गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिसे ग्रामीणों 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी निचलौल भेजवाया और कनाडियन मटर लदी पिकअप को पकड़कर कोठीभार पुलिस को सौप दिया।
इस मामले मे जब कोठीभार थानाध्यक्ष से सीयूजी नम्बर पर बात कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नम्बर उठाने वाले ने कहा मोबाइल चार्ज मे लगा हुआ है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान