सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद का चुनाव अब धीरे-धीरे अपने रंग लाने लगा है, हालत यह कि प्रत्याशी जहां मतदाओं के शरण में पहुंच रहे है वही कुछ लोग अब ईमानदार, सुयोग्य व चरित्रवान के साथ अनुभवी होने की बात कह वोट मांग रहे है, जब कि जनता ऐसे लोगों को खुब पहचान रही है कि वास्तव में ईमानदार व अनुभवी है।
सिसवा नगर पालिका परिषद के नई कमेटी का चुनाव चल रहा है, 13 मार्च को मतदान होना है ऐसे में अध्यक्ष पद के साथ ही सदस्य पद के प्रत्याशी मतदाओं के शरण मे पहुंच कर वोट मांग रहे है, ऐसे मे एक बात जो सामने आयी है वह यह है कि कुछ लोग वोट मांगते समय ईमानदार, सुयोग्य व चरित्रवान के साथ अनुभवी होने की बात कह रहे है, यह लोकल चुनाव है ऐसे में जनता सब कुछ जानती है, कौन क्या है, कितना ईमानदार व कितना अनुभवी है।
ऐसे में अब देखना है जनता अपने ईमानदारी व अनुभव से 13 मार्च को किसके सर पर ताज पहना रही है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात