सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जनता से मिल कर आशिर्वाद लेने लगे है, ऐसे में वार्ड नम्बर 24 चित्रगुप्त नगर से भाजपा के प्रत्याशी नीलम देवी के पति बैजनाथ जायसवाल लगातार अपने वार्ड मे जनता से जनसम्पर्क कर रहे है।
बताते चले सिसवा नगर पालिका परिषद का चुनाव 13 मार्च को होना है ऐसे मे अब प्रत्याशी अपने अपने वार्ड में लगातार जनसम्पर्क कर रहे है, नगर पालिका के वार्ड नम्बर 24 चित्रगुप्त नगर से भाजपा के प्रत्याशी नीलम देवी के पति बैजनाथ जायसवाल लगातार अपने वार्ड मे जनता से जनसम्पर्क कर लोगों से आशिर्वाद मांग रहे है।
नीलम देवी पिछले नगर पंचायत के कार्यकाल में व एक बार इनके पति बैजनाथ जायसवाल सभासद रह चुके है, जब सभासद थे तो वार्ड की जनता इनके कार्यों व सहयोग से काफी खुश थी, ऐसे में इस बार भी नीलम देवी को वार्ड की जनता सभासद के रूप में देखना चाहती है, यह बातें बैजनाथ जायसवाल ने कहा।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील