कानपुर । स्वरूप नगर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा को पिछले कई महीनों से शोहदा परेशान कर रहा है। आरोप है कि उसने छात्रा का अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया, जिसे उसने साथी छात्राओं और शिक्षकों को भेजा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोनभद्र निवासी छात्रा ने तहरीर में बताया कि वह स्वरूप नगर में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। वाराणसी सारनाथ निवासी शिवम नाम का युवक इंटर में उसके साथ पढ़ता था। इस दौरान उससे दोस्ती हो गई तो उसने नंबर ले लिया, जिसका फायदा उठाकर घर आने जाने लगा। इस दौरान बात न करने पर अश्लील फोटो और वीडियो 16 नवंबर को उसकी दोस्तों और शिक्षकों के ग्रुप में डाल दिया। उसने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान