लखनऊ। विकासनगर के कल्याण मंडप मैरिज हाल में रविवार रात एक विवाह समारोह का आयोजन था। अगवानी की तैयारी चल रही थी। बरात उठी और दूल्हा कार में बैठा था। अचानक कार में आग लग गई। आनन फानन दूल्हे ने किसी तरह कार से कूदकर जान बचाई। दमकल कर्मियों ने दो गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू पाया। कार तिलक में मिली थी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
कल्याणपुर निवासी चेतन आनंद पीएचडी के छात्र हैं। विकास नगर के सेक्टर-आठ स्थित कल्याण मंडप में रविवार रात उनकी शादी का आयोजन था। बरात रात करीब आठ बजे पहुंचे। इसके बाद नाश्ते के बाद आगवानी के लिए बरात उठी। चेतन आनंद कार में बैठे थे। इस बीच अचानक कार से धुआं निकलने लगा। जब तक चेतन और चालक कुछ समझता, कार से आग की लपटें निकलने लगीं। घटना से अफरा-तफरी मच गई। दूल्हे और चालक आनन फानन कार से बाहर निकले। लोगों ने दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने दो गाडिय़ों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
More Stories
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Yogi Government Gives Big Gift – योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, जल्द जारी होगा आदेश