महराजगंज। परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की कार माता मंदिर पर पिछले सप्ताह दो साधु की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा उठाए गए एक युवक को बुरी तरह पीट दिए जाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह नौतनवा से ठूठीबारी मार्ग पर महादेवा चौराह को जाम कर दिया है, बड़ी संख्या में महिला पुरुष सड़क पर बैठ गए हैं, समाचार लिखे जाने तक मामला गर्म था।
बताते चले परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेइया गांव की कार माता मंदिर पर पिछले सप्ताह दो साधु की हत्या कर दी गयी थी, दोनों साधुओ की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के लिए संदिग्ध लोगों को उठाकर उसे पूछताछ किए जाने की खबरें लगातार आ रही हैं, इसी क्रम में 1 दिन पहले गांव के कुछ लोगों को पुलिस ने उठाया था उनमें से युवक को पूछताछ के दौरान उसे पुलिस द्वारा बुरी तरह पीटने तथा टॉर्चर किए जाने से आरोप लगाते हुए आक्रोशित मदरिया गांव के आसपास लोग के लोगों ने आज सुबह करीब 8 बजे सड़क पर उतर गए और नौतनवा ठूठीबारी मार्ग को महादेवा चौराहे पर जाम कर दिया है, दोनों तरफ से आवागमन ठप है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पहुंच गई है।
हालांकि इस मामले में अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने अपना पक्ष नहीं दिया है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात