सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार नही उतारा है और न ही किसी को सिम्बल ही दिया है, हम चुनाव की तैयारी में थे लेकिन पार्टी ने जब इस चुनाव में सिम्बल नही देने की बात कही तो चुनवी मैदान से अलग हो गये और हमने किसी भी प्रत्याशी को कोई समर्थन नही दिया है, अगर ऐसे कोई कहता है तो पूर्णतः गलत व भ्रामक है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नेता व समाजसेवी शैलेश सुल्तानियां ने कहा, उन्होंने कहा कि सिसवा नगर पालिका परिषद के हो रहे उप चुनाव में समाजवादी पार्टी से टिकट की हमने मांग किया था लेकिन पार्टी इस चुनाव में किसी को भी टिकट देने से इंकार कर दिया ऐसे में यहां चुनाव में समाजवादी पार्टी चुनाव नही लड़ रही है।
शैलेश सुल्तानियां ने कहा कि वह किसी प्रत्याशी को काई समर्थन नही दिये है, कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे है जो पूर्णतः गलत है, अगर कोई समर्थन की बात कहता है तो गलत है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात