सीतापुर। थाना क्षेत्र के दबंग प्रवृत्ति के प्रधान प्रतिनिधि ने एक युवक को निर्वस्त्र कर उसकी थप्पड़ों से पिटाई कर दी। प्रधान प्रतिनिधि ने घटना का वीडियो भी बना दिया। पिटाई का वीडियो वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि युवक चोरी की नियत से बीती रात घर में घुस आया था।
वहीं गांव के लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक रात में घर आया था। वीडियो में भी साफ सुनाई दे रहा है कि निर्वस्त्र कर युवक की पिटाई कर रहा शख्स उससे साफ कह रहा है कि दोबारा ऐसा काम ना करना और फोन पर भी कॉल ना करना, वायरल वीडियो के मुताबिक युवक का कहना है कि पड़ोस के गांव में रात में हो रहे नाच को देखने गया था। वहां से वह अपने बहनोई के वहां पहुंच गया। बताते चलें कि रमुआ पुर निवासी पुनीत गौतम पुत्र सुभाष कि बीती रात प्रधान प्रतिनिधि सुंदरलाल ने निर्वस्त्र कर कपड़ों से पिटाई कर उसका वीडियो बना लिया था।
सुंदरलाल का कहना है कि युवक उसके घर चोरी के इरादे से आया था।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी लहरपुर से बात की गई उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है मामले की जांच मेरे द्वारा की जा रही है।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न