सहारनपुर। आज एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के माता पिता व बेटी की मौत हो गयी, वंही दो बेटे गम्भीर घायल बने हुए है, घटना उस समय आई जब मोहन्ड के जंगल में दून हाईवे पर बस और कार की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमे दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये, हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत वंही 2 युवकों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की रैली में देहरादून जा रही प्राइवेट बस गणेशपुर से आगे निकलते ही मोहण्ड के जंगल में सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार में सवार कई लोग बुरी तरह घायल हो गए जिनमे देहरादून निवासी प्रवीण चौहान उम्र 42,मंजू उम्र 40,शिल्पी उम्र 19 की मौके पर ही मौत हो गयी, मृतक दंपति के दो बेटे भी गंभीर रूप से घायल जिन्हें हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया, कार सवार लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
वंही बस सवार भी कई यात्रियों को गंभीर चोटें आइर्, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित