मुंबई। मुंबई के उप नगरीय इलाके गोरेगांव में पुलिस ने एक बच्चे के अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोप में 19 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर को हुई जब 9 साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। अधिकारी ने कहा कि आरोपी बच्चे को जानता था और उसने कथित तौर पर बच्चे को अपनी झुग्गी में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे ने बाद में घटना के बारे में अपनी मां को बताया जो उसे लेकर पास के अस्पताल में गई और बांगुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को पकड़ लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।



More Stories
सनातन सेना की महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनीं श्रद्धा सिंह
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त