भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अस्पताल में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। ये फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के एक सदस्य कृष्णा कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश अभी जारी है। यह मामला ग्वालियर शहर के कंपू थाना क्षेत्र का है। जहां ज्यारोग्य अस्पताल में पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है।
जानकारी मिली है कि गिरोह का सदस्य कृष्णा कुशवाह ने अस्पताल में भर्ती मरीज राजकुमार का नकली आयुष्मान कार्ड बनाया था। वहीं आरोपी ने यह कार्ड 5 हजार रुपए लेकर बनाया था। दरअसल इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब, मरीज का लिस्ट में नाम नहीं आया। जिसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक थंब मशीन और 34 नकली आयुष्मान कार्ड बरामद किया है।



More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं