सिसवा बाजर – महराजगंज । महराजगंज जिले के अंतर्गत पड़ने वाली 317 विधानसभा संख्या सिसवा, इस सीट पर हुए पिछलें विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी, जबकि इससे पहले दो चुनाव में समाजवादी पार्टी (2012) व भारतीय जनता पार्टी (2007) ने इस सीट पर अपना परचम लहराया था। फिलहाल इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार दोनों पार्टी के लिए मुश्किल की घड़ी है, क्योंकि चुनाव से ठीक पहलें भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी के नेताओं में इस्तीफा का दौर चला, देखना दिलचस्प होगा कि इस बार इस क्षेत्र की जनता किस पार्टी के प्रत्याशी पर विश्वास जताती हैं, हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी ने सिसवा विधानसभा में अपने अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं किया हैं, तों
चलिए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर
2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रेमसागर पटेल ने समाजवादी पार्टी के शिवेन्द्र सिंह कों शिकस्त दी थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ’अंकित सिंह’ तीसरे स्थान पर रहें, जबकि IND से राकेश कुमार ’आर0 के0 मिश्रा’ को चौथें स्थान पर रहना पड़ा था।
2012 विधानसभा चुनाव के नतीजें
2012 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के शिवेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 रामापति राम त्रिपाठी को हराया था। वहीं पीस पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार ’आर0 के0 मिश्रा’ तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
2007 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2007 विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के अवनिंद्र नाथ द्विवेदी ’महन्थ दुबे’ ने समाजवादी पार्टी के शिवेन्द्र सिंह को हराया था। तीसरें स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार ’आर0 के0 मिश्रा’ रहना पड़ा था।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान