जालौन/उरई । 26 वर्ष पूर्व हत्या के विचाराधीन मामले में न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई। न्यायालय से सजा सुनाए जाने के बाद सजायाफ्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरउवा में रंगबाजी को लेकर 1995 में लहरुआ निवासी शिवपाल सिंह, खचेरे व इनके पिता अतर सिंह की रायफल से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रामपाल सिंह उर्फ राजा बेटा पर लगा था। घटना के बाद आरोपी को कोतवाली पुलिस ने को घटना में प्रयोग की गई रायफल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। उच्चतम न्यायालय से सजा होने के बाद पैरोल पर चल रहे हत्या के आरोपी रामपाल सिंह उर्फ राजा बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव