सिसवा बाजार-महाराजगंज। हिंदू युवा वाहिनी ने सिसवा बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर एक सभा कर 23 मार्च 1931 के शहीद सरदार भगत सिंह ,राजगुरु व सुखदेव जिन्हें देश की आजादी की लड़ाई में अंग्रेज सरकार ने आज ही के दिन फांसी दी थी, उन सभी शहीदों को याद किया ।
कार्यक्रम के आयोजक मनीष शर्मा जिला मंत्री हियुवा ने अपने संबोधन में कहा कि वीर कभी मरा नही करते और ना ही उनका बलिदान व्यर्थ जाता है। वे शहीद बन कर लोगो के दिल मे जिंदा रहते है। आज का दिन हमे उनके बलिदान को याद दिलाता रहेगा । कार्यक्रम को तहसील बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अमरेन्द्र मल्ल ने भी सम्बोधित किया। उपस्थित लोगों ने दीप जला कर शहीदो को अपनी श्रद्धांजलि दी और भारत माता की जय के नारे लगाए ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, गंगा सागर जायसवाल नगर अध्यक्ष हियुवा, अनिल कुमार मद्धेशिया, भाजपा विस्तारक मदन राजभर, राकेश कन्नौजिया,भाजपा नेता विनोद चौधरी,गणेश खरवार, सुशील मद्धेशिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


.jpeg)
More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित