सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक/राज्य मंत्री शिवेन्द्र सिंह 14 वर्षों तक सपा की साईकिल पर सवारी करने के बाद भाजपा में वापसी कर ली है, इनके भाजपा में आने की चर्चांए पिछले कई महीनों से चल रही थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब चौक में कार्यक्रम में आये थे उस समय तेजी से चर्चाएं थी कि शिवेन्द्र सिंह उस मंच पर अवश्य दिखाई देंगे लेकिन वहां जब शिवेन्द्र सिंह नही दिखे तो चर्चाओं पर कुछ विराम लगा लेकिन भाजपा मे जाने की चर्चा कम नही हो रही थी और अंत में बुधवार को इस विराम लग गया क्यों कि जो चर्चांए हो रही थी वह सच साबित हुयी और शिवेन्द्र सिंह भाजपा का दामन थाम लिया।
सिसवा ईस्टेट शिवेन्द्र सिंह सिसवा विधान सभा से विधायक ही नही बल्कि राज्य मंत्री भी रहे, वर्ष 2002 में शिवेन्द्र सिंह ने भाजपा का दामन थामा और विधान सभा चुनाव में जीत हासिल किया, वर्ष 2007 में भाजपा छोड़ सपा का दामन थामा, फिर सपा से 2012 में विधायक बने और अब 2021 में यानी 14 साल बाद फिर भाजपा में वापसी कर लिया।
शिवेन्द्र सिंह के भाजपा में आने से सिसवा विधान सभा से चुनाव लड़ने वालों के समीकरण को गड़बड़ कर दिया है, दावेदारों की संख्या कम नही है लेकिन श्री सिंह के भाजपा में आने से यहां पार्टी को काफी मजबूती मिली है।


More Stories
Gorakhpur Mahotsav 2026 में RPIC Convent School ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान
Road Safety Awareness Campaign – कॉलेज में प्रवेश करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक
Siswa Premier League : नेपाल बनाम कुशीनगर, आखिरी ओवरों तक खिंचा मुकाबला, 9 रनों के अंतर से नेपाल ने मारी बाजी