September 17, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: टॉप मॉडल और अभिनेत्री गिरफ्तार, 2 घंटे का चार्ज 2 लाख रुपये

      मुंबई।  मुंबई क्राइम ब्रांच ने जुहू के एक फाइव स्टार होटल से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार मुंबई की टॉप मॉडल और टीवी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है।
    बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुफिया सुचना के आधार पर मिले इनपुट के बाद इस एक्शन को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने सेक्स रैकेट को चलाने वाली ईशा खान नामक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को खबर मिली थी कि ईशा खान मुंबई के होटल में सेक्स रैकेट चला रही है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने टीम बनाई और जांच शुरू की। सबसे पहले क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने फर्जी ग्राहक बनकर ईशा खान से संपर्क किया। जिसके बाद ईशा ने उसे कुछ फोटो भेजे। फिर दो लड़कियों की फोटो का चयन इस अधिकारी ने किया।
वहीं जिन दो फोटो का चयन हुआ उसमें एक कई विज्ञापनों और दूसरी कई टीवी धारावाहिका में काम कर चुकी है।
      ईशा खान ने बताया कि हर लड़की दो घंटे के दो लाख रुपये लेगी। पुलिस की जांच में पता चला कि दो लाख में से 50 हजार ईशा खान को मिलने थे। क्राइम ब्रांच के अफसर ने तीनों को जुहू के एक होटल में मिलने के लिए कहा। जिसके बाद जैसे ही मॉडल, अभिनेत्री और ईशा खान उस होटल के बाहर पहुंचे क्राइम ब्रांच ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रह है।

error: Content is protected !!