February 22, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

 

          देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को विजयादशमी/दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। शक्ति की उपासना का यह पर्व, हमें जीवन की कठिनाइयों से पार पाने की प्रेरणा देता है।
      मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए  सभी से कोविड गाइडलाइन को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील भी की है।

error: Content is protected !!