सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधान सभा के पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद इस विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को जहां मजबूती मिलेगी वही अब किसको टिकट मिलेगा यह चर्चा का विषय बन गया है, क्यों कि यहां से पार्टी के नेता भाजपा से उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे है।
सिसवा विधान सभा से पिछले चुनाव में भाजपा से प्रेमसागर पटेल विधायक चुने गये लेकिन आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा से टिकट की दावेदारी करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, ऐसे में जहां कई दावेदार लगातार लोगों में जनसम्पर्क कर रहे है और टिकट पक्का होने का दावा कर रहे है वही शिवेन्द्र सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट का क्या होगा, टिकट वर्तमान विधायक को मिलेगी या कटेगी और कटेगी तो फिर दावेदारी में कौन आगे है जनता में चर्चा का विषय बन गया है।
वैसे इतना तो तय है कि पूर्व विधायक शिवेन्द सिंह के भाजपा में शामिल होने से सिसवा विधान सभा में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और मजबूती मिलेगी।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित