सिसवा बाजार-महराजगंज। विधानसभा चुनाव के बीच सिसवा नगर पालिका परिषद का भी चुनाव अब रंग लाने लगा, प्रत्याशी वोट के लिए दरवाजे-दरवाजे जाने लगे है, इसमें कुछ पूर्व अध्यक्ष है तो कुछ पहले भी अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके है तो कुछ पहली बार चुनावी मैदान में है, लेकिन जनता किस को ताज पहनाएगी, यह समय बताएगा।
बताते चले जहां एक तरह विधानसभा का चुनाव चल रहा है वही दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सिसवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य का भी चुनाव शुरू हो गया है, 13 मार्च को मतदान होना है, प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी मिल चुका है ऐसे में अब प्रत्याशी अपने क्षेत्र में जनता से मिल रहे है, वही पिछले दो सालों से लगातार क्षेत्र में जनता के हर सुख दुःख में साथ रहने वाले गिरजेश जायसवाल भाजपा के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही अपनी पत्नी शकुंतला देवी के लिए अपने समर्थकों के साथ जनता से मिल रहे हैं।
ऐसे में सिसवा क्षेत्र में चुनाव अपने रंग पर चढ़ने लगा है, अब देखना है जनता किस को ताज पहनाती है।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित