सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा नगर पालिका परिषद के नई कमेटी का चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तो हो गया लेकिन शपथ ग्रहण कब होगा, जनता इंतजार कर रही है।
बताते चले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सिसवा नगर पालिका परिषद के नई कमेटी के लिए 13 मार्च को मतदान व 15 मार्च को मतगणना हुयी, जिसमे भाजपा से शकुन्तला जायसवाल अध्यक्ष चुनी गयी वही 25 सदस्य भी चुने गये, जनता नई कमेटी के चुने गये अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण का इंतजार कर रही है लेकिन अभी तक शपथ ग्रहण नही हुआ।
लोगों का मानना है कि यह चुनाव उप चुनाव था ऐसे में अध्यक्ष व सदस्य जो चुने गये है अगर जल्द शपथ ग्रहण हो जाता तो विकास के कार्य शुरू हो जाते, क्यों कि अध्यक्ष के साथ चुने गये सदस्यों ने चुनाव के दौरान जनता से विकास के तमाम वादे किये है और समय कम है, ऐसे में एक-एक दिन का बड़ा महत्व है और शपथ हो जाने के बाद वह विकास कार्यों को शुरू कर देते।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित