रायबरेली। जिला उद्योग प्रतिनिधि मंडल लालगंज के तत्वाधान मे व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा और जिलाध्यक्ष रोहित सोनी के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सपा व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद रहे बनवारी लाल कंछल ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि संगठन मे एकता ही व्यापारियों का मुख्य उद्देष्य होना चाहिये। संगठन मे एकता से ही व्यापारी हित सम्भव है।
Read More- मिनी फ्रॉक पहने हुए बहुत क्यूट लग रही है अनुष्का सेन
उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार मे महंगाई का ग्राफ गरीब अमीर सभी की कमर तोड रहा है।आज गैस सिलेेंडर,डीजल पेट्रोल सहित खाद्य तेल के भाव आसमान छू रहे है।युवा रोजगार के लिये परेसान है।नोटबंदी से भारत को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।जीएसटी की बढती हुयी दरों से व्यापार करना मुष्किल होता जा रहा है।
Read More- येलो ड्रेस में नोरा फतेही ने बिखेरा अपना जलवा, सिजलिंग अंदाज पर फिदा हुए फैंस
वर्तमान सरकार सभी मोर्चों पर विफल है।सरकार किसानों की भी नही सुन रही है।कार्यक्रम मे विवेक शर्मा व उनकी टीम ने सैकडो व्यापारियों के साथ जहां अपने व्यापारी नेता का अभिनन्दन किया वहीं सैकडों वाहनों के जुलूस के साथ उनकी अगवानी भी की। कार्यक्रम मे मृत्युंजय बाजपेयी,दीपचन्द्र गुप्ता,अप्पू शर्मा,हंसराज विष्वकर्मा,महेस सोनी,सिवम गुप्ता,रामबाबू सोनी,अनिल सोनी,शीलू त्रिवेदी,संदीप गुप्ता,दीपेन्द्र रस्तोगी,अमित गुप्ता,रौनक भदौरिया,सुमित त्रिपाठी,विजय शर्मा,पुष्कर गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव