September 8, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

शर्मनाक: 14 वर्षीय बालिका की पानी मे मिली अर्धनग्न लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका

 

      गोण्डा। कर्नल गंज कोतवाली क्षेत्र में एक  14 वर्षीय बालिका  के साथ रेप करने के बाद  उसकी हत्या कर के शव को चंदहा नाले में फेंक दिया गया। तीन दिन बाद उस का शव अर्धनग्न अवस्था मे  पानी से बरामद  किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कर्नल गंज कोतवाली क्षेत्र के  भरसड अहिरन पुरवा गांव के निवासी  राम लखन यादव की पुत्री 14 वर्षीय मोहिनी यादव बीते शनिवार के  दिन घर से देर शाम को शौच के लिए  घर से निकली थी। इस के बाद वापस घर लौट कर नही आई। काफी खोजबीन के बाद कही पता नही चल सका।
           परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। मृतका बालिका के भाई सुनील यादव और वीरेंद्र यादव ने  हत्या करने का आरोप लगाया है। सुनील यादव ने बताया कि बीते शनिवार के दिन करीब चार बजे घर से शौच के लिए गई थी। तभी किसी ने उस को पकड़ लिया और उस के साथ रेप करने के बाद उस की हत्या कर दी गई। हत्या की साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को पानी मे  लाकर फेक दिया।
             उस ने बताया कि उस के कमर के आगे  का कपड़ा नही था। अर्धनग्न अवस्था मे लाश पानी मे  तैर रही थी। गांव वालों ने देखा तो  घटना की जानकारी दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस और  फोरेंसिक टीम भी पहुँच कर घटना स्थल की जांच किया।   भाई सुनील ने बताया कि चन्दहा नाले के पास  बालिका का चप्पल  और बोतल में पानी भरा था। पुलिस ने शव के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है

error: Content is protected !!