रायबरेली। रायबरेली उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल (चौहान गुट) द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधिक्षक रायबरेली को दिया गया जिसमे ऊंचाहार थाना क्षेत्र के कन्दरावा चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान पर कुछ लोगो ने धावा बोल दिया। दुकानदार विजय कुमार पुत्र हरी शंकर पर हमला कर के काफी मारा पीटा व 55 हजार रुपये छीन लिए उसमे कई लोग शामिल थे जिसमे एक युवक की पहचान हुई और नामजद्द करते हुए पुलिस को तहरीर दी गयी है जिसके 48 घंटे बाद कोई एफ आई आर नहीं दर्ज हुआ।
बतातें चले कि दिनांक 12/11/2021 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधिक्षक रायबरेली को प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह व जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्र उर्फ़ बब्बू मिश्रा, युवा जिला उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी पी. एन. शर्मा ने ज्ञापन दिया।
पुलिस अधिक्षक ने कहा की तत्काल कार्यवाही होगी व अपराधी जेल जायेंगे इस मौके पर प्रदेश महामन्त्री अवतार सिंह, मोंगा प्रदेश सचिव दिनेश मौर्या, जिला सचिव चित्रेस सिंह, गुड्डू सिंह, अनिल मिश्रा, गीता देवी, निर्मला देवी, शिव प्रकाश गुप्ता, राहुल, अमन, जीतेन्द्र, आजाद, छेदी लाल, राकेश कुमार, दीपचन्द्र जैन, राकेश सिंह घुरवारा, आज सैकड़ों व्यापारी चौहान गुट के ज्ञापन में शामिल थे।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान