मथुरा। प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे पंडित श्याम सुंदर शर्मा की भतीजी और समाजसेवी कृष्ण कुमार शर्मा मुन्ना की अवसाद से ग्रस्त चल रही पुत्री ने बीती रात्रि आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस खबर की जानकारी मिलते ही शर्मा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और उनके शुभचिंतक भारी संख्या में आवास पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Read More- दामाद ने सास की हत्या कर शव के साथ की बर्बरता, सुन कर रूह कांप उठेगी
आज दोपहर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहर के मयूर विहार स्थित पंडित कृष्ण कुमार शर्मा के आवास पर काफी समय से रह रही उनकी विवाहिता पुत्री डॉक्टर नीता शर्मा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। डॉ नीता का विवाह करीब 18-19 वर्ष पूर्व अलीगढ़ में हुआ था। उनके एक पुत्र और पुत्री है। ससुराली जनों से अनबन चलने के कारण वह अपने पिता के आवास पर ही रह रही थी।
Read More- Breaking: Police की गाड़ी से उतर कर युवती नहर में कूदी, नहर में कूदते ही पुलिस कर्मियों की सांसे अटकी
डॉक्टर नीता ने शनिवार रात्रि करीब 8:45 बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गले में फंदा लगा लिया। काफी देर तक उनके कमरे से बाहर न आने पर परिवारी जनों को चिंता हुई तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देख कर सभी परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल शव को फंदे से उतारा गया और समीप वर्ती गोयल नर्सिंग होम ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ब्रज विहार कंपनी के निदेशक पवन चतुर्वेदी पहुंच गए उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम से लिखित में अवगत कराया।
Read More- दबंगई: महिला CO को मारा धक्का, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरा और आज सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई है। रविवार प्रात: लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो काफी संख्या में लोग मुन्ना भैया के घर पर पहुंच गए।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान