कार के परखच्चे उड़ गये वही चालक कार में ही फंस गया
सहारनपुर। रोडवेज और ब्रेजा कार में जबरदस्त भिड़ंत होने से ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गये वही इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत.हो गयी, चालक कार में ही फंस गया था।..
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली देहरादून स्थित नेशनल हाईवे गणेशपुर और मोहड के बीच तेज रफ्तार से सहारनपुर की ओर से जा रही रोडवेज बस देहरादून की ओर से आ रही हरियाणा नंबर सफेद रंग की एक ब्रेजा कार में टकरा गई, टक्कर इतनी भयंकर थी कि ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गये वही चालक कार में ही फंस गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में लग गयी।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान