नई दिल्ली । भारतीय रेलवे ने दिसंबर 2021 से शुरू होने वाली कुछ विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया और ये ट्रेनें फरवरी 2022 तक रद्द रहेंगी। पश्चिम रेलवे ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच छह जोड़ी विशेष ट्रेनों को परिचालन संबंधी मुद्दों का हवाला देते हुए सर्दियों के मौसम में रद्द कर दिया जाएगा।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सुमित ठाकुर के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 09017-बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09018, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस: प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09403, अहमदाबाद-सुल्तानपुर: प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 दिसंबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09404, सुल्तानपुर-अहमदाबाद : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09407, अहमदाबाद-वाराणसी : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर 2021 से 24 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09408, वाराणसी-अहमदाबाद : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 4 दिसंबर 2021 से 26 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09111, वलसाड-हरिद्वार : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 7 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 09112, हरिद्वार-वलसाड : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह साप्ताहिक विशेष ट्रेन 8 दिसंबर 2021 से 23 फरवरी 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 04309, उज्जैन-देहरादून: प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 2 दिसंबर, 2021 से 24 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 04310, देहरादून-उज्जैन : प्रत्येक बुधवार को चलने वाली यह द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 1 दिसंबर, 2021 से 23 फरवरी, 2022 तक रद्द रहेगी।
More Stories
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं
CBSE Board Result 2024 : विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर – जानें कब आएगा CBSE बोर्ड का रिजल्ट