महराजगंज। चकबंदी लेखपाल द्वारा पैमाइस के लिए रिश्वत लिए जाने का वीडियो वायरल होने मामले में जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सहायक चकबंदी अधिकारी मोहनापुर से अटैच कर जांच बैठा दी है, इस की जांच चकबंदी अधिकारी को सौंपी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम- जंगल गुलरिहा में जमीन की पैमाइश में चकबंदी लेखपाल साधूसरन जायसवाल का किसान से रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी चकबंदी लेखपाल साधूसरन जायसवाल को आरोप-पत्र जारी कर निलंबित कर निलंबन अवधि में सहायक चकबंदी अधिकारी मोहनापुर से संबद्ध कर दिया और इस चकबंदी अधिकारी अजय कुमार सिंह को इस मामले का जाँच अधिकारी नियुक्त किया है।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान