गाजियाबाद। राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के पदाधिकारियों के द्वारा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे अपने साथी नितिन त्यागी को भाजपा के किसान मोर्चा में गाजियाबाद महानगर में उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर नव नियुक्त उपाध्यक्ष नितिन त्यागी ने संगठन के सभी साथियों व अपने शुभचिंतकों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बोलते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष त्यागी ने नितिन त्यागी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैं संघ की तरफ से नितिन त्यागी को जिम्मेदारी देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान, किसान मोर्चे के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज व भाजपा के युवा तुर्क नेता व राष्ट्रीय त्यागी युवा संघ के ओजस्वी राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप त्यागी का आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर संघ के प्रधान महासचिव संजीव त्यागी ने कहा कि भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पप्पू पहलवान व पंकज भारद्वाज ने नितिन त्यागी पर जो विश्वास जताया है वह उस पर हर हाल में खरा उतरेंगे। संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप त्यागी ने कहा कि नितिन त्यागी को जिम्मेदारी मिलने से संगठन में एक नयी ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें उम्मीद है कि अब संगठन पहले से अधिक मजबूती के साथ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेगा। राष्ट्रीय संयोजक सुरेंद्र त्यागी ने संघ से जुड़े व्यक्ति को दायित्व देने के लिए भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय संयोजक मनोज त्यागी नारंगपुर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नितिन त्यागी समाज को एकजुट करने के लिए अब पहले से अधिक मेहनत करेंगे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने नितिन त्यागी को मिठाई खिलाकर व जनमानस को मिठाई वितरण करके अपनी खुशी का इजहार किया।
इस दौरान स्वागकर्ता पदाधिकारियों में राष्ट्रीय महासचिव राजा त्यागी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय त्यागी, दिल्ली प्रदेश के कानूनी सलाहकार अमरीश त्यागी, दिल्ली प्रदेश सचिव रविंद्र त्यागी, लोकसभा अध्यक्ष विक्की त्यागी, प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश गौरव त्यागी, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष दीपक त्यागी मंडौला, आईटी सेल प्रभारी नितिन त्यागी, सचिन त्यागी, पिंटू शर्मा आदि उपस्थित रहें।



More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान