गोरखपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा तिराहा,डॉ.अजीज अहमद रोड, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश पर सम्पन्न हुई। बैठक में विचार विमर्श के बाद इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की सहमति पर पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह ने सर्वसम्मति से अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राकेश मिश्र को गोरखपुर इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। और मिठाई खिलाकर माल्यार्पण कर आशा व्यक्त किया कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर तक के पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने कहा कि मिलजुलकर सभी साथियों को साथ लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन को सशक्त व सक्रिय बनाऊंगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था है । एसोसिएशन में निष्ठावान पत्रकारों का हमेशा मान – सम्मान किया जाता रहेगा। उर्जावान पत्रकारों का सम्मान करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गर्व महसूस कर रही है।
राकेश मिश्र को गोरखपुर इकाई का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव पूर्वांचल राजकुमार यादव, प्रदेेेश सचिव पूर्वांचल अवनीश त्रिपाठी,प्रदेश कोषाध्यक्ष नवेद आलम,राजन राम त्रिपाठी, विजय मोदनवाल, अरूण कुमार, अभिषेक यादव,मोहम्मद आजम, विधिक सलाहकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अजय मोदनवाल, बिपिन पाण्डेय, विरेन्द्र कुमार सिंह, डा.अतीक अहमद,डॉ.शकील अहमद, मोहम्मद आजाद,श्रवण कुमार गुप्ता,वजीहउद्दीन, रमाशंकर गुप्ता,मुदस्सिर हुसैन, जुबेर आलम,सतीश मणि त्रिपाठी,रफीक अहमद,मोहम्मद अहमद खान,अंशुल वर्मा, सतीश चन्द,रामकृष्ण मणि त्रिपाठी, मोहम्मद इस्माइल,शेख मकसूद, विजय मोदनवाल,विवेक श्रीवास्तव,बेनी माधव त्रिपाठी, अजय गिरि,डॉ.वेद प्रकाश निषाद,मनीष सामंत, केशव शुक्ल,चन्दप्रकाश अग्रहरी,राम सकल यादव,गौतम सिंह,प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र, मोइन सिद्दीकी, करूणाकर राम त्रिपाठी आदि पत्रकार गण ने बधाई दी है।



More Stories
Mission Shakti Phase 5.0 – कोठीभार थाना की मिशन शक्ति टीम ने नवरात्रि पर सिसवा के मंदिरों में जाकर महिलाओं को किया जागरूक
Gorakhpur News- सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Service Fortnight Programme – सिसवा CHC पर स्वास्थ्य कैम्प व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन