March 15, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

रक्तदान महादान है, यह परोपकार का भी कार्य है: पुष्कर सिंह धामी

           देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि रक्तदान महादान है, यह परोपकार का भी कार्य है। हमारा रक्तदान अनेक अमूल्य जिंदगियों को बचाने में सहायक हो सकता है। हम सभी शिक्षित व सभ्य समाज के नागरिक हैं, हमें केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए भी सोचना चाहिए। रक्तदान को कल्याणकारी कार्य बताते हुए मुख्यमंत्री ने रक्तदान के माध्यम से लोगों को जीवनदान देने में मददगार बनने की भी अपील की है।

error: Content is protected !!