लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी संग ईकोग्रीन की व्यवस्था को सुधारने के लिए गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में जोन-1 के इकोग्रीम व नगर निगम के अधिकारियों एवं पार्षदों संग बैठक की। बैठक में महापौर ने प्रतिवार्ड घरो में कूड़ा उठाने, संसाधन, गाडिय़ों की व्यवस्था की समीक्षा की एवं प्रतिदिन कूडा उठाये जाने के लिए निर्देशित किया।
इकोग्रीन के अधिकारी ने बताया कि अभी भी कई घरों से यूजर चार्ज हम लोगों को नही मिल पाता है जिस कारण से हम लोग शत-प्रतिशत कूड़ा नही उठा पा रहे है। लोग यूजर चार्ज देने से मना कर देते है। जिसपर इकोग्रीन के अधिकारी ने बताया कि जहाँ हम घरों में प्रतिदिन कूड़ा उठाते है वहाँ भी लोग यूजर चार्ज देने से मना कर देते है जिसपर महापौर ने पार्षदों से कहा कि वह स्वयं कर्मचारियों के साथ जाकर मिल कर के कूड़ा कलेक्शन और यूजर-चार्ज के लिए बात करें। महापौर ने इकोग्रीन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोन-1 के कूड़ा कलेक्शन के प्रतिशत को बढ़ाया जाए और शत-प्रतिशत घरों से कूड़ा उठाने का लक्ष्य पूरा किया जाए । उन्होंने बताया कि लोगो को यूजर चार्ज ना देने पर देना होगा पेनाल्टी
इस दौरान महापौर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय पार्षद राम कृष्ण त्रिपाठी ,पार्षद यावर हुसैन सहित नगर निगम और इकोग्रीन के अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा