मौसी और भतीजी की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप, IG व SP ने घटना स्थल का लिया जायजा
डीह,रायबरेली। थाना क्षेत्र के कचनांवा गांव में शनिवार की रात महिला और उसकी बहन की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दोनों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। पुलिस और फारेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी है। डीह थाना क्षेत्र के कचनांवा गांव निवासी महिला राधा सिंह के पति सूर्यभान पिछले दस साल से लापता हैं। घर पर वह बेटे और बहन की बेटी शेजल के साथ रहती थी। बहन की बेटी पिछले दो साल से यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। बेटा ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह शनिवार की शाम अपनी पिकअप पर माल लादकर शिवपुरी, मध्यप्रदेश गया हुआ था। घर पर उसकी मां और मौसी की बेटी ही थी।
बेटे की पत्नी पुलिस विभाग में कांस्टेबल है और गाजीपुर में तैनात है। रात में महिला और उसकी बहन की बेटी गला रेतकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी रविवार की सुबह हुई। पहले एसओ डीह रवींद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और फिर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही सीओ सलोन नसीराबाद,सलोन,समेत आसपास के कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच घटना का मुआयना किया। वहीं एसपी श्लोक कुमार फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का बारीकी से जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला और किशोरी के कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं। घर से सामान चोरी जाने की आशंका भी जताई जा रही है।
..तो क्या किसी परिचित ने ही घटना को दिया अंजाम
पुलिस की जांच में पता चला कि घर के बरामदे में दो कप, एक गिलास में चाय मिली। पास ही नमकीन बिखरी थी। तीन गिलास मिले, जिनमें पानी था। मतलब जो लोग घर आए थे, वे महिला के जानने वाले रहे होंगे। फिलहाल वारदात किसने और क्यों की, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
श्लोक कुमार SP, रायबरेली
प्राम्भिक जांच पड़ताल में कुछ सुबूत हाथ लगे है।घटना से संबंधित हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना के अनावरण को लेकर छ टीमें गठित की गयी है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा।
IG ने घटना स्थल का बारीकी से किया निरीक्षण
डबल ब्लाइंड मर्डर की सूचना मिलते ही गांव पहुंची आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को टीमें गठित कर जल्द ही वारदात के राजफाश का निर्देश दिया।

More Stories
Gorakhpur Mahotsav 2026 में RPIC Convent School ने विज्ञान प्रतियोगिताओं में हासिल किया प्रथम स्थान
Road Safety Awareness Campaign – कॉलेज में प्रवेश करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को किया गया जागरूक
Siswa Premier League : नेपाल बनाम कुशीनगर, आखिरी ओवरों तक खिंचा मुकाबला, 9 रनों के अंतर से नेपाल ने मारी बाजी