December 25, 2025

UP One India

Leading Hindi News Website

मोबाइल के लिए कर दी भाई की हत्या

        इन्दौर। नेताजी सुभाष मार्ग में 24 वर्षीय गोल्डी उर्फ स्वनिल की हत्या में चचेरे भाई अंकित उर्फ भोला का हाथ निकला। आरोपित सवा लाख रुपये कीमती मोबाइल के लिए सुबह से हंगामा कर रहा था। रात में शराब के नशे में गोल्डी के पिता जगदीश को चाकू मारा। उसके बाद गोल्डी के पेट में चाकू घोंप दिया। गोल्डी की आंते बाहर निकल आई और मौके पर दम तोड़ दिया
       मल्हारगंज सीएसपी जयंत राठौर के मुताबिक घटना रात करीब सवा 11 बजे की है। जगदीश यादव छह भाई है और सभी 20 बच्चों के साथ एक परिसर में रहते है। भोला यादव के विरुद्ध अड़ीबाजी,मारपीट,शराब तस्करी के कईं मामलेे दर्ज है और कुछ दिनों पूर्व ही जमानत पर छुटा है। गोल्डी की मां सुनीता ने पुलिस को बताया भोला पति जगदीश से एक लाख 30 हजार रुपये कीमती फोन मांग रहा था। रात करीब 9.30 बजे वह क्लिनीक से लौटी तो गोल्डी ने बताया भोला ने शराब के नशे में उसको भी जान से खत्म करने की धमकी दी है
   जगदीश ने कहा कि कुछ दिनों बाद यह ही खाली कर देंगे। थोड़ी देर बाद भोला का पिता रामेश्वर बात करने आया। पीछे-पीछे भोला भी आ गया। उसने कहा मुझे एक लाख 30 हजार रुपये का मोबाइल फोन चाहिए। जगदीश ने कहा तू अभी नशे में है। सुबह आना तब बात करेंगे। इस पर भोला ने गुस्से में चाकू निकाला और जगदीश पर हमला कर दिया। डर के कारण जगदीश घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। भोला ने गोल्डी को गालियां दी और पेट में चाकू घोंप दिया। सुनीता बचाने दौड़ी तो उस पर भी हमला कर दिया।
       पुलिस के मुताबिक यादव परिवार में कई लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जगदीश यादव के मकान पर प्रशासन बुलडोजर भी चला चुका है। उन्हें शक है वह हत्या के मुख्य कारण छुपा रहे है। कुछ लोगों ने बताया भाईयों में प्रापर्टी बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा था। जगदीश के हिस्से की एक प्रापर्टी में शराब की दुकान चलती है। हालांकि अभी जगदीश ने प्रापर्टी विवाद से इन्कार किया है पुलिस भोला,रामेश्वर और उसके भाई की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!