January 24, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने की भेंट, नववर्ष की दी शुभकामनायें

          

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की।
     मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास की राह में अग्रसर होगा।

error: Content is protected !!