भोपाल। निशातपुरा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, अड़ीबाजी का केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ पहले ज्यादती की थी। इसके बाद डरा धमकाकर शादी कर शादी का पंजीयन भी करा लिया था। इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए तीन लाख से अधिक रुपये भी हड़प लिए। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली एक 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2017 में वह नौकरी की तलाश में थी। तब उसका परिचय सूखी सेवनिया निवासी अभिषेक शर्मा से हुआ था। एक निजी कंपनी के सेल्समैन अभिषेक के बताने के बाद उसकी नौकरी एक निजी कॉलेज में लग गई थी। इसके बाद अभिषेक उससे लगभग रोज आकर मिलने लगा था। दिसम्बर 2017 में अभिषेक मंदिर चलने के बहाने से उसे अपने साथ ले गया। मंदिर न ले जाते हुए अभिषेक उसे संजीव नगर इलाके में एकांत मकान में ले गया। वहां उसने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एक हफ्ते बाद अभिषेक शर्मा उसे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अभिषेक शर्मा ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए रुपये ऐंठना शुरु कर दिया।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं