कासगंज। थाना सहावर क्षेत्रांतर्गत ग्राम उधन्नपुर में बीती रात 28 वर्षीय महिला की अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से गला काट कर की हत्या कर दी गयी, आज सुबह उसका शव घर से 100 मीटर दूर खाली जगह पर मिला जिससे गांव में दहशत का माहौल है,
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी व पुलिस बल और फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वायड पहुंच गयी, पलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी सहावर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस सहित चार टीमों का गठन कर मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिये।
बताया जाता है कि महिला की शादी वर्ष 2011 में हुई थी, महिला कल शाम को अपने घर में सोई थी।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित