महराजगंज। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने पीड़ित को न्याय न देने के कारण बरगदवा थाने पर तैनात थानेदार अजित कुमार को आज लाईन हाजिर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बरगदवा थाने के एक गाँव में लड़की की शादी के दौरान दबंगों द्वारा की गयी दबंगई के मामले लड़की के पिता ने थाने में तरीर दी फिर भी थानेदार द्वारा कोई कार्यवाही नही की गयी ऐसे में लड़की के परिजनों ने एसपी के पास पहुंचकर थानेदार के खिलाफ पूरे मामले की जानकारी दी।
शिकायत पर एसपी ने मामले को लेकर जाँच के आदेश दिये, जांच में दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से थानेदार बरगदवा पर कार्यवाही करते हुए लाईन हाजिर कर दिया गया।


More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव