कानपुर । मनीष गुप्ता हत्याकांड के मामले में उनकी पत्नी मीनाक्षी ने ट्विटर पर पोस्ट कर जांच पर कई सवाल उठाए हैं। मनीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि सुबूतों से खिलवाड़ किया जा रहा है। आखिर सीबीआई जांच कब होगी।
मीनाक्षी ने जिस तरह से एसआईटी की जांच पर सवाल उठाए हैं वह बेहद गंभीर हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार पुलिस अफसर इसको किस तरह से लेते हैं। मीनाक्षी ने ट्विटर पर मनीष की फोटो शेयर करते हुए उसके कान का हिस्सा मार्क किया है। साथ में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पेज पोस्ट कर लिखा कि फोटो में चोट के निशान हैं। तो फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्यों नहीं हैं। जांच संदेहास्पद है। आखिर सीबीआई जांच कब होगी। मीनाक्षी का कहना है कि गोरखपुर पुलिस पर किसी तरह का भरोसा नहीं था। इसलिए उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी।
मगर दो सप्ताह से अधिक का समय बीत गया है लेकिन सीबीआई जांच के बारे में कुछ भी पता नहीं लग रहा है। आखिर सीबीआई जांच में देरी क्यों की जा रही है। उनका कहना है कि वर्तमान में जांच कम सुबूतों से खिलवाड़ अधिक किया जा रहा है।


More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान