वाशिंगटन । अमेरिका के विस्कॉन्सिन के वौकेशा में क्रिसमिस परेड के दौरान तेज रफ्तार कार से कुचलकर कई लोगों की मौत हो गई और 12 बच्चों समेत 20 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने पुष्टि की। अधिकारी ने कार को रोकने के प्रयास भी किया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मृतकों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग के प्रमुख घटना के बाद 11 वयस्कों और 12 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया तथा कुछ लोगों की मौत हुई है। परेड के एक वीडियो में एक कार भीड़ के बीच से गुजरते हुए और रास्ते में लोगों को कुचलते हुए दिखाई दे रहा है।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
ENG vs IND 3rd Test – भारत के गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की धीमी शुरुआत, जो रूट शतक से एक रन दूर
Earthquake – भूकंप के जबरदस्त झटके से फिर हिली धरती