सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा विधान सभा के कटहरी में आज समाजवादी पार्टी की जनसभा हुई, जिसमे पूर्व सांसद अखिलेश सिंह, इंजीनियर आरके मिश्रा सहित सपा नेताओं ने भाजपा पर जमकर बरसे और 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिये अपील किया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा पूजीपतियों की सरकार किसानों की गला घोंटने का कार्य कर रही है, सपा सरकार के समय तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादय के द्वारा शिलान्यास किये हुए योजनाओं व परियोजनाओं का भाजपा फीता काटने के साथ लोकार्पण कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे है, रहीकानून व्यवस्था बात तो ठोको नीति से जनता को ठोका जा रहा है, गोरखपुर, लखीमपुरखीरी व हाथरस की घटनाएं आपके सामने है इससे बढ़कर शर्मनाक घटना क्या हो सकती है।
उन्होंने कहा की जनता इस सरकार के बुल्डोजर वाली ध्वस्त कानून व्यवस्था को बहुत ही बारीकी से देख रही है, किसी भी ठाकुर माफिया पर बुलडोजर नही चला।
उन्होंने कहा किसान व जनता खाद ,डीजल,गैस की चरम सीमा पर पहुची महगाई पर व किसानो पर हो रही बर्बरता ,अत्याचार अब सहन नही करेगी जनता इसका जवाब आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर देगी।
इस दौरान उन्होंने ने कहा कि इस विधानसभा के सपा उम्मीदवार इंजीनियर राकेश मिश्रा है जनता व समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता कोई गलतफहमी में न रहे, कुछ लोग सपा का झण्डा बैनर लगाये घूम रहे है वे भाजपा के एजेंट है, कार्यकर्ता व जनता समझने का कार्य करे।
उन्होंने जनता और कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे और मै वादा करता हूं सपा सरकार बनने पर पूरे प्रदेश में पहली सभा अखिलेश यादव का कार्यक्रम सिसवा बिधान सभा में लगेगा और सिसवा विधानसभा का सर्वांगीण विकास की एक बार पुनः आधारशिला रखी जायेगी।
कार्यक्रम का संचालन रोशन मद्देशिया ने किया, कार्यक्रम में खूब भीड़ रही।
इस दौरान पूर्व विधान सभा अध्यक्ष महातम यादय,सचिव दिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्या, बच्चन लाल गोंड़, अशोक जायसवाल, राजेश सिंह, घनश्याम,प्रमोद शर्मा, छबि यादव, अलगू चौधरी, सलीम खान, अरशद अंसारी,राम नरेश कुशवाहा, शिव कुमार पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता व सपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
Gorakhpur News – St. Andrew’s College और Robotics Era के बीच हुआ समझौता, विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल विकास का लाभ
एक पेड़ माँ के नाम 2.0 कार्यक्रम- सेण्ट ऐण्ड्रयूज काॅलेज में हुआ वृक्षारोपण
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग