सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित शहीद स्मारक स्थल मिरशिकारी टोला में भाजपा व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान व पौधा रोपण कर जयंती मनाई गई।
सिसवा मण्डल में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा 2 अक्टूबर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस पर शहीद स्मारक पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता का अभियान चलाकर मनाया गया तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश में पूरे भारत मे स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस अभियान से स्वस्थ भारत का निर्माण करना है।
स्वच्छता अभियान में अनु जाति के जिलामहामंत्री राकेश कन्नौजिया, राजेश बैश्य, नीरज चौधरी ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सूरज पांडेय ,रवि जायसवाल, उर्फ बंटी अविनाश मद्धेशिया, प्रदीप कुमार ,प्रदीप कुमार जायसवाल, विवेक तिवारी , अमन पांडेय आदि मौजूद रहे।



More Stories
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव