सिसवा बाजार-महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सिसवा विधानसभा के बैठक जिला उपाध्यक्ष गणेश खरवार के आवास विधानसभा स्तर की बैठक किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा ने किया, मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर निषाद व विशिष्ट अतिथि प्रदेश सदस्यता प्रभारी फरीद अंसारी रहे।
बैठक में मुख्य अतिथि भाष्कर निषाद ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ज्यादा ज्यादा पिछड़ा समाज के लोगों को जोड़ने की अपील किया और कहा कि सरकार योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, विशिष्ट अतिथि फरीद अंसारी ने कहा कि ज्यादा ज्यादा सदस्यता किया जाय।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मदन राजभर ने किया , आये हुए अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर जिला उपाध्यक्ष गणेश खरवार ने किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में प्रदेश संगीत नाटक अकादमी आयोग के सदस्य अमित अंजन, मंडल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा महामंत्री पिंटू कुशवाहा हरिओम मौर्या दीपक जायसवाल सुनील रावत, बीरेंदर गुप्ता, देवेंद्र मौर्य जिला कोषाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विधानसभा से सभी मंडल अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित