March 13, 2026

UP One India

Leading Hindi News Website

भाजपा नेत्री का पति निकला लूटेरा, रिमांड पर

         

भाजपा नेत्री का पति निकला लूटेरा, रिमांड पर

रतलाम। राजस्व कालोनी में गत दिवस 70 वर्षीय श्रीकांता जैन के गले से सोने की चौन का आधा हिस्सा लूटकर ले जाने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से चौन का हिस्सा, प्लायर व बाइक जब्त की गई है। उसे गत दिवस न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं।
   आरोपित मनोज साल्वी भाजपा नेत्री ज्योति साल्वी का पति है। श्रीकांता जैन पैदल जा रही थी। घर से कुछ दूर पहुंचने पर युवक उनके पास आकर सोने की चेन का आधा हिस्सा ले कर भाग गया।

error: Content is protected !!