सहारनपुर। भट्ठा मज़दूर की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है, मृतक काम ख़त्म कर घर लौट रहा था। गांव के बाहर ही बस स्टैंड के पास गोली लगा शव मिला। जिसकी सूचना पर खलबली मच गई। तुरंत ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को क़ब्ज़े में ले लिया युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार वारदात नकुड़ थाना क्षेत्र में हुई। क्षेत्र के गांव साल्हापुर निवासी विकास उर्फ़ विक्की (19) नकुड़ रोड पर ही एक भट्ठे पर मज़दूरी करता था। बताया जा रहा है कि शाम को छह बजे के क़रीब वह काम खत्म कर घर के लिए निकला था कुछ देर बाद ही गांव के बाहर बस स्टैंड पर उसका शव मिला। विकास की दो गोली मारकर हत्या की गई थी। युवक की हत्या की सूचना पर पूरे गांव में खलबली मच गई। तुरंत ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ममाले की छानबीन शुरू कर मृतक का शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।



More Stories
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान