लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना बख्शी का तालाब में तैनात कांस्टेबल ओम कुमार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ह्रदेश कुमार द्वारा निलंबित कर दिया गया। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कांस्टेबल ओम कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह ग्राम धीनोहरी में हो रहे कार्यक्रम में बार बालाओं के साथ अश्लील तरीके से ठुमके लगाते हुए दिख रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बीकेटी नवीना शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी सिपाही के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया की कार्यक्रम का आयोजन बिना उपजिलाधिकारी की अनुमति के किया जा रहा था जिसमें ग्राम प्रधान व जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित