सतना। सतना के अहिरगांव गांव के कुशवाह परिवार में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। दुल्हन सजी थी और खुशी-खुशी फेरे हुए। गत दिवस सुबह माता-पिता ने दुल्हन को विदा किया लेकिन बीच रास्ते में अगले ही पल कुछ ऐसा वाकया हुआ कि बराती सकते में आ गए। एकयुवक बाइक से आया और बीच रास्ते में कार रुकवाकर दुल्हन को कार से बाहर निकाला और अपहरण कर ले गया। बराती और दूल्हा देखते ही रह गए और उनके आंखों के सामने से दुल्हन को कोई ले गया।
मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहां यह वारदात हुई। इसकी शिकायत दुल्हन के स्वजन ने की है। पुलिस अपहरणकर्ता और दुल्हन की तलाश कर रही है। आरोपित युवक अशोक यादव लड़की के गांव का ही है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है, वह नहीं चाहता था कि लड़की की शादी कहीं ओर हो, इसलिए उसने लड़की का अपहरण किया है। युवती के स्वजनों ने शिकायत और कुछ फोन नम्बर पुलिस को दिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी ने बताया कि यह अपहरण हैं या युवती खुद अपनी मर्जी से भागी, यह दोनों के मिलने के बाद ही पता चलेगा। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अपहरण मान रही है। जिले के पतरौंधा गांव से कुशवाहा परिवार के यहां बारात आई थी। सभी रस्में हो चुकी थी और सुबह दूसरे दिन विदाई हुई थी। रास्ते में दुल्हन का अपहरण हो गया।


More Stories
मकर संक्रांति से जागेंगे सदियों से उपेक्षित मंदिर, सनातन सेना शुरू करेगी पुनः जीवनद्वार अभियान
PM Kisan Yojana 2024- मोदी 3.0 सरकार ने किसानों के लिए किया बड़ा एलान, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त
Heat Wave Alert – कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, लू से राहत के आसार नहीं